खबर का असरपुलिस की सक्रियता से चोरों ने पत्रकार का मोबाइल धान के खेत में फेका


जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कजगांव में चोरों ने बीते 31 जूलाई को एक पत्रकार का मोबाइल उसके कमरे से उड़ा दिया था। काफी खोज-बीन के बाद भी जब मोबाइल नही मिला तो पीड़ित पत्रकार ने चोरी की घटना से जफराबाद पुलिस को अवगत कराया। पुलिस को अवगत कराने का असर यह हुआ कि चोर ने पुलिस से बचने के लिए उक्त पत्रकार का मोबाइल उसके घर के पास स्थित एक धान के खेत में फेक चलता बना। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त नगर पंचायत निवासी एवं पत्रकार अरविन्द कुमार पटेल बीते 31 जुलाई को अपने कमरे में मोबाइल रखकर सोए हुए थे कि चोरो ने मौका पाकर उनका मोबाइल ही उड़ा दिया। अरविन्द पटेल जब सो कर सुबह उठे तो देखा कि मोबाइल कमरे से गायब है। काफी खोज-बीन करने के बाद भी जब उन्हें मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने जफराबाद पुलिस को मामले से अवगत कराया, जिस पर थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव द्वारा मुकदमा दर्ज कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन पत्रकार अरविन्द पटेल को दिया गया था। संभवत जैसे ही चोरों को भनक लगा कि मोबाइल चोरी की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दिया गया है, कि चोर हरकत में आ गये और मोबाइल पत्रकार के मकान के सामने धान के खेत में धीरे से फेंक कर चलते बने।पत्रकार के मोबाइल चोरी की घटना सोशल मिडिया सहित तमाम समाचार पत्रों द्वारा प्रमुखता से छापा गया था जिसका असर भी देखने को मिला|

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न