पढ़ाई के साथ विशेष कौशल से लैस होंगे विद्यार्थी


• पूर्वांचल विश्वविद्यालय की नई पहल
• कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा सॉफ्ट स्किल को बढ़ाने पर जोर
• पिछले सत्र में 68 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ
• महाविद्यालय के विद्यार्थी भी ले सकेंगे लाभ

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेंट्रल ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल छात्रों को कार्यबल के लिए महत्वपूर्ण कौशल से लैस करने के लिए सप्ताह में तीन दिन विशेष प्रशिक्षण दे रहा है. इसकी शुरुआत कुलपति प्रो. वंदना सिंह के निर्देश पर की गई है. इस प्रशिक्षण का सीधा फायदा विद्यार्थियों को जॉब के लिए सफलतापूर्वक इंटरव्यू देने के लिए होगा.
गौरतलब है कि प्लेसमेंट सेल द्वारा पिछले सत्र में अधिकतम 6 लाख तक के पैकेज पर 68 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट कराया गया है. कुलपति प्रो वंदना सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का ज्ञान देने के साथ ही साथ उनके सॉफ्ट स्किल को विकसित करने के लिए प्लेसमेंट सेल द्वारा विशेष प्रशिक्षण शुरू कराया गया है. इससे आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. इस क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी भी प्लेसमेंट सेल से जुड़कर इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर सकते है.
सेंट्रल ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो प्रदीप कुमार ने बताया कि परिसर पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के सॉफ्ट स्किल को विकसित करने के लिए सप्ताह में तीन दिन प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसमें माक इंटरव्यू, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल और रिज्यूम निर्माण की तकनीकों से विद्यार्थियों को लैस किया जा रहा है. हम अपने छात्रों को नौकरी के क्षेत्र में लगातार बदलते बाजार में सफलता के लिए प्रतिबद्ध हैं.
उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्लेसमेंट के लिए कंपनियों से अभी से संपर्क प्रारंभ कर दिया गया है. गत वर्ष प्लेसमेंट हेतु विश्वविद्यालय में कई कंपनियों की प्लेसमेंट ड्राइव ऑफलाइन एवं ऑनलाइन कराई गयी जिसमें प्रमुख रूप से ब्लिंकिट, क्रेनाई सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, फ्यूचर गुरुकुलस,
केवीबी स्टाफिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, ओसियन टेक्नोलॉजीज/सनकैप टेलीकॉम प्रा. लिमिटेड, आई सी आई सी आई (एन आई आई टी ) एक्सिस (एन आई आई टी ), एबीआईएस एक्सपोर्ट्स (इंडिया) प्रा. लिमिटेड, आदि थी.

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां