बांग्लादेशी करतूत पर राष्ट्रवीर सेना ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन


जौनपुर। बांग्लादेश में रह रहे हिन्दुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार एवं अमानवीय कृत्यों को लेकर समस्त हिन्दू जनमानस का मन व्यथित हो उठा है। वहां न केवल उनके घरों को जलाया जा रहा है, बल्कि लाखों हिन्दुओं को पलायन के लिये विवश भी किया जा रहा है। वहां के ऐतिहासिक व प्राचीन मंदिरों को भी नष्ट किया जा रहा है। इसको गम्भीरता से लेते हुए राष्ट्रवीर सेना के प्रमुख महेश कुमार के नेतृत्व में तमाम हिन्दुओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। देश के प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रोहित साहू, अंकित मोदनवाल, मंगल सेठ, रविन्द्र सेठ, जगमेन्द्र निषाद, आशीष जी, नीरज जी, सौरभ सेठ, उग्रसेन यादव, डॉ मदन मोहन वर्मा सहित तमाम सनातनी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न