सपा नेता बाला लखन्दर का यादव हत्यारोपी पुलिस को चकमा देकर दीवानी न्यायालय से हुआ फरार

ब्रेकिंग जौनपुर।

*, एसपी ने विचाराधीन हत्यारोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की कई चुनिंदा टीम की गठित
*जौनपुर—–* सपा सभासद व प्लाटर बाला लखन्दर हत्यारोपी आज दीवानी न्यायालय से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
एसपी डॉ0 अजय पाल शर्मा ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई चुनिंदा टीमें गठित की है। शहर के बस स्टेशन, रेलवे स्टेशनों पर संघन तलाशी की जा रही है, मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर मुंबई जाने वाली गोदान ट्रेन की तलाशी ली गई।


बता दे की 01 फरवरी 2021 की रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात बदमाशों ने सिटी स्टेशन के प्लेट फॉर्म नम्बर एक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सैदनपुर गांव के निवासी व भूमाफिया बाला लखन्दर यादव को मौत के घाट उतार दिया था, परिवार वालो की तहरीर पर पुलिस ने मड़ियाहूं के ब्लाक प्रमुख समेत 3 लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू किया था,
जीआरपी पुलिस की जांच में बाला को मौत की नींद सुलाने वाला सैदनपुर गांव के निवासी ओमचंद्र गुप्ता उर्फ पवन, उमेश गौड़, मडियाहू थाना क्षेत्र के रामपुरनदी गांव के निवासी रितेश सिंह और महाराष्ट्र के शोलापुर के जयदीप प्रकाश गायकवाड़ को 10 फरवरी 2021 को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
आज जयदीप प्रकाश गायकवाड़ को दीवानी न्यायालय में पेशी के लाया गया था, वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मुल्जिम के भागने की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
एसपी डॉ अजयपाल शर्मा ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित करके रवाना कर दिया है, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशनों पर संघन तलासी की जा रही है, मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर मुंबई जाने वाली गोदान ट्रेन की तलासी ली गई।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न