मच्छरों के आतंक से लोग बेहाल, संक्रामक बीमारियों की सता रही चिंता

नगर में मच्छरों के खात्मे के दावे फेल
हवा में हो रही फागिंग व एण्टी लार्वा का छिड़काव



खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे संक्रामक रोगों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। इन दिनों वायरल फीवर व डेंगू, मलेरिया ने पहले से ही कई वार्ड में पैर पसार रखा है। जैसे-जैसे मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है, मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। नगर के लोग भी मच्छरों के आतंक से परेशान हैं। पहले तो शाम ढलने पर मच्छर परेशान करते थे। अब हालत यह है कि दिन में भी इनके डंक ने जीना मुहाल कर दिया है।

बदलते मौसम की वजह से सर्दी-जुकाम व वायरल बुखार शरीर में जकड़न जैसे रोग लोगों मे पनपने लगे हैं। वहीं घरों के अंदर व बाहर दिन हो या रात हमलावर मच्छरों की वजह से मलेरिया,डेंगू जैसी घातक बीमारिया होने को लेकर भी लोगों में डर बनने लगा है। इसके बावजूद नगर पंचायत पूरी तरह से कुम्भकर्णी निद्रा में मस्त है। नगर पंचायत खेतासराय के निवासियों का कहना है कि बरसात का मौसम चलने के कारण इस समय मच्छरों का प्रकोप बहुत तेजी से बड़ा हुआ है। ऐसी दशा में मच्छरों का दवा छिड़काव नहीं किया जा रहा है। मच्छरों के दवा के छिड़काव के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। मच्छरों के विषैले प्रकोप से बचने व लोगों को राहत पहुंचाने का कोई उपाय ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा। जबकि शासन द्वारा इस विभाग को धन और दवा भी उपलब्ध कराया जाता है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित अधिशासी अधिकारी व अन्य कर्मचारी भी मच्छरों की हनक से भयभीत होकर उनके विरुद्ध अभियान चलाने में अपने आप को कमजोर समझते हैं। क्या कारण है कि मच्छरों के विरुद्ध कीटनाशक दवा का छिड़काव सिर्फ नहीं के बराबर ही किया जा रहा और न ही फागिंग मशीन द्वारा मच्छरों की जनसंख्या वृद्धि को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
04

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां