भाविप के तीज महोत्सव में तीज क्वीन बनीं नीलम जायसवाल


थाली सजाओ एवं मेंहदी प्रतियोगिता में ज्योति श्रीवास्तव ने बाजी मारी
जौनपुर। भारत विकास परिषद की जनपद शाखा द्वारा शाम्भवी उत्सव तीज महोत्सव मैहर देवी मंदिर में स्थित वैवाहिक हाल में किया गया जहां तीज क्वीन, गीत—संगीत, मेंहदी, थाली सजाओ, चूड़ी चेन, बैलून रेस, माचिस तीली सहित तमाम आयोजन किये गये। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ चंद्रकला सिंह प्रधानाचार्य नेहरू बालोद्यान एवं विशिष्ट अतिथि प्रीति गुप्ता अध्यक्ष सखी वेलफेयर फाउण्डेशन रहीं।

कार्यक्रम अध्यक्ष बबिता जायसवाल एवं महिला संयोजिका प्रतिभा सिंह ने भारत माता एव स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुये वंदेमातरम् गीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत किया। कार्यक्रम अध्यक्ष बबिता जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के आधार पर मनाया जा रहा यह तीज महोत्सव भगवान शंकर—माता पार्वती की पूजन—अर्चन कर सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना के लिए किया जाता है। परिषद का परिचय एवं कार्यक्रम की रूप—रेखा ज्योति श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। मेंहदी प्रतियोगिता में ज्योति श्रीवास्तव प्रथम, रिंकी द्वितीय, थाली सजाओ में ज्योति श्रीवास्तव प्रथम, नीलम जायसवाल द्वितीय, चूड़ी चेन प्रतियोगिता में सीमा अग्रहरी प्रथम, रेखा संतोषी द्वितीय, माचिस तीली प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम, अर्चना पाठक द्वितीय, बैलून रेस प्रतियोगिता में रेखा गुप्ता—स्वेता अग्रहरी की जोड़ी प्रथम, सुजाता जायसवाल—नीतू सिंह की जोड़ी द्वितीय रही। तत्पश्चात तीज क्वीन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा पूछे गये विभिन्न सवालों के जवाब में नीलम जायसवाल को प्रथम स्थान और ज्योति वर्मा को द्वितीय स्थान पर घोषित किया गया। सभी प्रतिभागियों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि ने पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में आयीं महिलाओं को प्रकल्प प्रमुख ममता साहू की तरफ से श्रृंगार की सामग्री से भरी टोकरी भेंट की गयी। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष दिलीप जायसवाल, निवर्तमान अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, सचिव सतेन्द्र अग्रहरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंह, राजेन्द्र निगम, सुजीत गुप्ता, कमला साहू, रेखा गुप्ता, सविता गुप्ता, अर्चना सिंह, प्रीति गुप्ता, संतोष अग्रहरी, सर्वेश जायसवाल, ध्रुव जायसवाल, डॉ प्रेम कुमार संतोषी, राजीव श्रीवास्तव, सरस्वती चौधरी, कनक, शिवांशी वैश्य, सुहानी शाह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्वेता अग्रहरी ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक पूनम श्रीवास्तव एवं अनिता निगम ने संयुक्त रूप से समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
002

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां