मझगवां कला का ऐतिहासिक कजरी मेला सम्पन्न


शोभनाथ जनजागरण सेवा समिति के सौजन्य एवं ग्रामीणों के सहयोग से पारम्परिक कजरी गीत का हुआ जोरदार मुकाबला
पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझगवां कला में मंगलवार को ऐतिहासिक शोभनाथ शिव मंदिर पर शोभनाथ जनकल्याण सेवा समिति के सौजन्य एवं ग्रामीणों के सहयोग से ऐतिहासिक कजरी मेले का आयोजन हुआ। मेले में जौनपुर के प्रसिद्ध कजरी गायक राम अजोर यादव एवं मिर्जापुर की प्रसिद्ध कजरी गायिका रागनी सोनकर के मध्य हुए जोरदार कजरी मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा।

इसके पहले प्रातः ऐतिहासिक शोभनाथ शिव मंदिर पर विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ संपन्न कराया गया। तत्पश्चात प्रसिद्ध समाजसेवी एवं प्रधान प्रतिनिधि सुभाष सोनकर ने फीता काटकर पारम्परिक कजरी गीत का मुकाबला प्रारंभ करवाया।

इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने बताया कि हर वर्ष तीज त्यौहार के पश्चात आने वाले मंगलवार को मझगवां कला स्थित शोभनाथ शिव मंदिर पर कजरी मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें प्रसिद्ध कजरी गायकों का मुकाबला भी कराया जाता है। व्यवस्थापक विनोद मौर्य ने समस्त आगंतुकों एवं मेलार्थियों का स्वागत करते हुये आभार प्रकट किया। कोषाध्यक्ष सेवा लाल सोनकर ने ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित कजरी मेले पर प्रसन्नता व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधान गीता सोनकर, ग्राम पंचायत तुलापुर के प्रधान मन्ना यादव, जितेन्द्र सोनकर, सोनू सोनकर, विजय यादव, चन्दन, दीपू सोनकर, लाला सोनकर, विमल चौरसिया सहित तमाम महिला, पुरूष आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सफलता की कहानी

    जौनपुर – प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद जौनपुर के आर्थिक रूपए से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी…

    Continue reading
    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    जफराबाद।क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी समाजसेवी लालजी गौतम की पौत्री अर्चना गौतम पुत्री श्यामबहादुर गौतम ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा…

    Continue reading

    You Missed

    सफलता की कहानी

    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण