यादव महासभा के प्रतिनिधिमण्डल ने मंगेश यादव के परिवार से की मुलाकात


जौनपुर। यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मंगेश यादव के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की और पुलिस के खिलाफ लगाये गये फर्जी एनकाउंटर के आरोपों के बारे में पूरी जानकारी ली। मंगेश यादव के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जान—बूझकर उनके बेटे को झूठे आरोपों में फंसाया। उसे घर से ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी, फिर एनकाउंटर की झूठी कहानी गढ़ दी। मंगेश के पिता ने प्रतिनिधिमण्डल को बताया कि पुलिस और एसटीएफ ने सुल्तानपुर में जिस डकैती की घटना में आरोपी बनाकर मंगेश के एनकाउंटर की कहानी गढ़ी है, वह पूरी तरह झूठी है। मंगेश घटना के समय अपनी बहन के साथ कॉलेज की फीस जमा करने गया था। एक ही समय में वह दो जगह कैसे रह सकता है? उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने मंगेश को उसके घर से गिरफ्तार किया और दो दिन तक अपनी कस्टडी में रखा तो ऐसे में वह कैसे फरार हो सकता है? मंगेश के परिवार के पास रहने के लिये घर के नाम पर सिर्फ छप्पर है। प्रतिनिधिमण्डल ने मंगेश यादव के परिजनों की बातसुनकर फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ न्यायिक जांच की मांग किया। साथ ही आरोप लगाया कि यह घटना पुलिस की तरफ से एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व सांसद और यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  श्याम सिंह यादव, कमलेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष युवा यादव महासभा उत्तर प्रदेश, चन्द्रभूषण यादव प्रदेश सचिव, वीरेन्द्र यादव जिलाध्यक्ष, उमा यादव जिलाध्यक्ष युवा यादव महासभा, सोनी यादव अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, जिला महासचिव धर्मेन्द्र यादव, लाल जवाहर, प्रेम प्रकाश यादव, राकेश यादव, संजय यादव, वेद प्रकाश सिंह यादव, राजेश यादव, विजय यादव उर्फ़ देवा सहित तमाम स्वजातीय बंधु शामिल रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां