हौसलाबुलन्द चोरों ने आभूषण की दो दुकानों को बनाया निशाना


ग्रामीण ने चोरों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार में बीती रात चोरो ने एक आभूषण की दुकान पर निशाना साधा। मिली जानकारी के अनुसार हौसलाबुलन्द चोरों ने इटौरी के गोसाई बाबा कटरा में स्थित अजय कुमार आभूषण व्यवसायी की दुकान के पिछले दीवार में सेंध लगाकर अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे तथा वायर को क्षतिग्रस्त कर दुकान में रखे नगदी सहित आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। इसकी सूचना आभूषण व्यवसायी ने डायल 100 पर की जिस पर पहुंची पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच में जुट गयी। आभूषण व्यवसायी ने आरोप लगाया कि दुकान पर घटना को अंजाम देने के बाद वह अनापुर चौराहे पर स्थित दूसरी शिव कुमार ज्वेलर दुकान और महेन्द्र बिन्द के किराने की दुकान में सेंध काटने में जुटे थे। छत पर सो रहे महेंद्र की खटपट की आवाज सुनकर नींद खुल गयी जिस पर उन्होंने देखा तो घर के पीछे 7—8 लोग दीवार काट रहे थे। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों सहित गांव के लोगों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन सहित अन्य लोगों ने घेर लिया तो चोर हवाई फायरिंग करते हुये 3 बाइक से इटौरी की तरफ भागने लगे।

इस दौरान ग्रामीणों ने एक बाइक समेत 4 लोगों को पकड़ लिया जिन्हें पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। बुधवार की सुबह किराना दुकानदार महेन्द्र बिन्द एवं आभूषण व्यवसायी ने पुलिस को तहरीर दिया जिस पर पुलिस चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अन्य की खोजबीन में जुट गयी।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान