विदाई व स्वागत समारोह साथ साथ हुआ आयोजित

जौनपुर – निवर्तमान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ का विदाई सम्मान समारोह और वर्तमान जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र का स्वागत समारोह मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, इशिता किशोर, अपर जिलाधिकारी द्वय सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों और कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगणों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ।


  जिलाधिकारी ने अपने विदाई समारोह कार्यक्रम पर सभी अधिकारियों/कर्मचारियों/मीडिया प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि हम लोगो ने आपस में मिल जुलकर टीम भावना के साथ काम किया। जनपद जौनपुर से हम बहुत ही अच्छी यादें लेकर जा रहे हैं। जिले में लोकसभा निर्वाचन और मिशन समर्थ के तहत दिव्यांग बच्चों के करेक्टिव सर्जरी एवं अन्य बड़े कार्यक्रम हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिसे जो जिम्मेदारी दी गयी उसे सभी लोगों ने कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। जनसुनवाई को प्राथमिकता दी गई, इसके साथ ही अन्य योजनाओं में नियमित रूप से समीक्षा करते हुए तीव्र गति से विकास कार्य हुए।


                  इस अवसर पर नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व जिलाधिकारी के द्वारा जनपद में बहुत ही अच्छे कार्य किए गए हैं और जो कार्य अवशेष रह गए हैं उनको पूरा करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने निवर्तमान जिलाधिकारी के उज्जवल भविष्य की कामना की।


                  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह, समस्त उप जिलाधिकारीगण, नायब तहसीलदारगण, कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष मनोज मिश्रा, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे

। संचालन अशीष त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां