दोहरा मुक्त जौनपुर के लिये युवा समाजसेवियों ने डीएम को दिया ज्ञापन


जौनपुर। जनपद में बनने व बिकने वाले दोहरा पर प्रतिबंध लगाने की मांग वर्षों से होती चली आ रही है। तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट द्वारा वर्ष 2009 में दोहरे पर प्रभावी रोक के लिए कार्यवाही की गई। दोहरे पर रोक लगाने के लिए पूर्व के जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र, अरविंद मलप्पा बंगारी, दिनेश सिंह व मनीष वर्मा द्वारा प्रभावी रोक के लिये प्रयास किया जाता रहा तथा तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों को 18 जनवरी 2018 को आदेशित किया गया कि क्षेत्राधिकारीगण का सहयोग लेते हुये दोहरा के विनिर्माण, भण्डारण व विक्रय पर प्रभावी रोक लगाया जाय। जनपद के समस्त दोहरा व्यवसाइयों के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया।

 दोहरा कारोबारियों द्वारा वर्तमान में दोहरा के स्थान पर पान मसाला के नाम से पुनः लाइसेंस प्राप्त कर लिया गया। वृहद स्तर पर पुनः दोहरा वर्तमान परिवर्तित नाम (पान मसाला) का व्यवसाय किया जा रहा है। जौनपुर में दोहरा खाने से युवाओं का एक बड़ा समूह पीड़ित है, इसलिये युवा समाजसेवी विकास तिवारी एडवोकेट व अतुल सिंह एडवोकेट की अगुवाई में युवाओं का एक समूह जो पिछले कई वर्षों से दोहरा पर प्रतिबंध लगाने की मांग करता चला आ रहा है, ने गुरूवार को पुन: नवागत जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र से मुलाकात करके 85 पृष्ठओं का साक्ष्य सहित ज्ञापन देकर जिलाधिकारी से उक्त खाद्य मादक पदार्थ दोहरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की मांग किया।

इस मौके पर विकास तिवारी व अतुल सिंह ने सामूहिक रूप से कहा कि दोहरा का परिणाम है कि जनपद में काफ़ी युवा मुंह में फाइवोसिस, दांत की बीमारी, गले, पेट व मुंह के कैंसर से पीड़ित होता चला जा रहा है। हमारे बीच के युवा साथी सौरभ शुक्ला दोहरा की लत का शिकार हो जाने के कारण 21 मार्च 2023 को स्वर्ग सिधार गये।

धर्मेन्द्र हरिजन सहित अन्य कई लोगों का उपचार उपचार चल रहा है। युवाओं ने कहा कि हमने मांग किया है कि जौनपुर में महामारी का रूप ले चुके कैंसर रोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिये सर्वप्रथम दोहरा को पूर्व प्रतिबन्ध किया जाय। साथ ही उक्त विषय पर विस्तृत चर्चा तथा जनपद के युवाओं की पीड़ा व्यक्त करने के लिये अलग से आधे घंटे का समय जिलाधिकारी से ज्ञापन के माध्यम से मांगा गया है।

सभी सुनने के बाद नवागत जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि यथाशीघ्र उक्त विषय पर विस्तृत चर्चा उपरांत प्रभावी रोक के लिये आवश्यक ठोस कदम उठाए जायेंगे तथा सामाजिक रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाकर युवाओं को दोहरा छोड़ने के लिए अपील की जायेगी। ज्ञापन देने वालों में विकास तिवारी, अतुल सिंह, विराज ठाकुर, अश्वनी सिंह, डॉ अब्बासी, राजकुमार, निर्भय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम