डेथ पॉइंट्स बन चुके लीलहा मोड़ पर नगर पंचायत ने लगवाया संकेतक बोर्ड


गौराबादशाहपुर बाईपास मार्ग पर लीलहा मोड़ पर झाड़—झंखाड़ की भी करवायी गयी सफाई
धर्मापुर, जौनपुर। जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे स्थित गौराबादशाहपुर बाईपास मार्ग पर इन दिनों आये दिन सड़क दुर्घटनाओं में कोई न कोई घायल हो रहा है तथा कई लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है।

ऐसी स्थिति में गुरुवार को नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के अधिशासी अधिकारी शशिकान्त तिवारी के निर्देश पर जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे बाईपास पर लीलहा मोड़ जो डेथ पॉइंट बन चुका है, पर सड़क दुर्घटना से बचने के लिये संकेतक बोर्ड लगवा दिया गया।

साथ ही 16 सफाई कर्मचारियों की टीम ने बड़े-बड़े उगे झाड़—झंखाड़ की साफ-सफाई कर दिया।

इस बाबत अधिशासी अधिकारी श्री तिवारी ने बताया कि स्थानीय लोगों व व्यापार मंडल द्वारा अवगत कराया गया कि हर रोज वाहन दुर्घटना होती रही जिस पर वाहन चालकों के सुरक्षा की दृष्टि से संकेतक बोर्ड लगवा दिया गया है।

इससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी। साथ ही उक्त डेथ पॉइंट पर आने जाने वाले लोगों को टर्निंग पॉइंट पर रास्ता देखने में जो दिक्कत होती थी, उसकी वजह से 16 सफाईकर्मियों को लगाकर सफाई करवा दिया गया है।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी शशिकान्त तिवारी, लिपिक हरेन्द्र बिन्द, सफाई सुपरवाइजर विपिन सोनकर, रविन्द्र यादव, विशाल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां