वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह के जन्मदिन पर हुए विविध कार्यक्रम दिव्यांगों, बुजुर्गों को कराया गया भोजन, ईशा हॉस्पिटल में किया गया रक्तदान



जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह को अपने माटी और जनपद से लगाव होने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके जनपद में न होने के बावजूद उनके समर्थकों ने उनका जन्मदिन ईशा हॉस्पिटल में रक्तदान कर, रचना विशेष विद्यालय बल्लोचटोला में बच्चों के साथ केक काटकर व भोजन कराकर तथा दोपहर में जिला अस्पताल के महिला और पुरुष वार्डों में सभी रोगियों को फल एवं अन्य साम्रागियां वितरित कर मनाया। यही नहीं रात आठ बजे वृद्धाश्रम में बुजुर्गाजनों के साथ केक काटकर एवं भोजन कराकर जन्मदिन मनाया गया।

हालांकि वह जनपद में रहने पर भी अपना जन्मदिन इसी तरह से मनाते हैं। उनका मानना है कि अपने जन्मदिन पर दिव्यांगों और वृद्धाश्रम में वृद्धों के साथ केक काटकर और उन्हें भोजन कराने में काफी सुख की अनुभूति होती है। उनके शुभचिंतकों, मित्रों ने जन्मदिन पर बधाई देकर उनके दीर्घायु की कामना की।


कार्यक्रम में रमेश सिंह रामा, बबलू दुबे, शैलेंद्र सोनकर, मयंक नारायण, दुर्गेश सिंह, गौरव सिंह, रजनी साहू, सुनील यादव, हर्ष सिंह, राहुल सिंह, आनंद सिंह, आनंद यादव, रूपेश उपाध्याय, विवेक यादव, रिशु सोलंकी एवं अन्य जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि शिव सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह