श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति की बैठक सम्पन्न


चयन प्रक्रिया, विस्तारीकरण एवं पुरस्कार/सम्मान समारोह पर हुई चर्चा
जौनपुर। जनपद की समस्त मां लक्ष्मी पूजन समितियों की महासंस्था श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति की बैठक रविवार को नगर के कचहरी रोड पर शेषपुर में स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई। इस मौके पर आगामी मां लक्ष्मी पूजनोत्सव से सम्बन्धित होने वाले कार्यक्रम जैसे— चयन प्रक्रिया, विस्तारीकरण एवं पिछले वर्ष के पुरस्कार/सम्मान समारोह पर चर्चा हुई।

पॉप साथ ही आगामी महोत्सव को लेकर अभी से ही समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से जुट जाने की अपील की गयी। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष लाल बहादुर यादव नैपाली एवं संचालन महासचिव कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया। इस अवसर पर संरक्षक रामजी जायसवाल, दिनेश यादव फौजी, राहुल सिंह, वैभव वर्मा, दीपक अग्रहरि, राकेश वर्मा, शिवा गुप्ता, रोहन जायसवाल, डा. आशुतोष सिंह, श्रेयश जायसवाल, दिलीप जायसवाल, अभिजीत जायसवाल, संकल्प अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में विशिष्ट सदस्य चन्द्रशेखर निषाद बबलू ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न