जाति देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है -श्यामलाल पाल

जाति देखकर ट्रांसफर/ पोस्टिंग, यही वजह है कि यूपी विकास के बजाय विनाश के रास्ते पर जा रहा है लॉ एंड ऑर्डर पूरे प्रदेश में फेल:- श्यामलाल पाल

जौनपुर—-समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मुंगरा बादशाहपुर के सुजानगंज में भगवान विश्वकर्मा की पूजा के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हु तत्पश्चात स्व0सुभाष चंद्र यादव की पुण्यतिथि में पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव के कुकुडीपुर स्थित आवास पर सम्मिलित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


तत्पश्चात फर्जी एनकाउंटर में मारे गए स्व0मंगेश यादव के के घर ग्राम अगरोरा विधानसभा क्षेत्र बदलापुर पहुंचकर परिवार वालों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया।
समस्त कार्यक्रमों के बीच में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता मूलभूत समस्याओं से दो चार हो रही है, वहीं प्रदेश के मुखिया जाति के आधार पर ट्रांसफर एवं पोस्टिंग कर रहे हैं वहीं उनकी पुलिस जाति देखकर लोगों का फर्जी एनकाउंटर कर रही है।


पूरे प्रदेश में अपराध चरम पर है ,जनता परेशान हाल प्रदेश विकास की जगह विनाश की तरफ जा रहा है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, विधायक पंकज पटेल एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, राज नारायण बिंद, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संगीता यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव हिसामुद्दीन शाह राजेंद्र बहादुर यादव राजेंद्र यादव ननकू यादव, आरिफ हबीब, राजेश विश्वकर्मा शिव प्रकाश विश्वकर्मा हीरालाल विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, सोचन राम विश्वकर्मा, के0पी0 विश्वकर्मा, गुलाब यादव, लालचंद यादव लाले जितेंद्र यादव ,अमित यादव विवेक यादव रामजतन यादव राम, अकबाल यादव वीरेंद्र यादव सहित सैकड़ो सपाजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह