सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरू नगर सिरकोनी का निरीक्षण किया।

जौनपुर 27 सितम्बर, 2024 (सू0वि0)- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरू नगर सिरकोनी का निरीक्षण किया।


               निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि बरसात के मौसम को देखते हुए प्रतिदिन चिकित्सालय परिसर एवं चिकित्सालय के अंदर गुणवत्ता परक ढंग से साफ-सफाई का कार्य कराएं। लैब में जांच कम होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया एवं सभी तरह की जांच बढ़ाए जाने का निर्देश दिया।


             मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि डेंगू, मलेरिया, एएनसी, क्षय रोग इत्यादि के सभी संभावित रोगियों की जांच अनिवार्य रूप से करें। फार्मेसी कक्ष का निरीक्षण करते समय उन्होंने यह दिशा-निर्देश दिया कि कक्ष में रैक लगवाकर व्यवस्थित ढंग से दवाओं को रखें।


            मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद एवं ब्लॉक में 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक संचालित होने वाले संचारी रोग अभियान की तैयारी की भी समीक्षा किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ प्रभात कुमार मौर्य के कई दिनों से अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन बाधित कर स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। अन्य अनुपस्थित कर्मचारियों शम्सी आलम, बीएचडब्ल्यू, जमील अहमद, वार्ड बॉय से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक को दिया।  


                      इस अवसर पर खुबैब रजा, डीसीपीएम जौनपुर भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान