आंगनबाड़ी केंद्रों पर ई.सी.सी.ई एजुकेटर भर्ती रोकने व अन्य लंबित मांगो को पूरा करने हेतु होगा तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन सरिता सिंहः प्रदेश उपाध्यक्ष आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उ० प्र०

आंगनबाड़ी अधिकार संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के केंद्रीय आह्वान पर जनपद जौनपुर की समस्त आंगनबाड़ी एवं कार्यकर्त्रियां शासन में लंबित अपनी अपूर्ण मांगो को लेकर जनपद जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में दिनांक 30 सितम्बर 2024 से 02अक्टूबर 2024 तक सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00बजे तक अनवरत धरना प्रदर्शन करेंगी। संघ की जिला अध्यक्ष सरिता सिंह ने अवगत कराया कि
एक श्रमिक की आय 400/- प्रतिदिन मानी जाती है वहीं सभी सरकारी कार्यों को सकुशल करने के बाद भी हमारा मानदेय एक मज़दूर के बराबर भी नहीं पहुंच पा रहा है ऐसे में आज के महंगाई में हम अपनी व्यवस्थाएं कैसे चला पाएंगे? सरकार हमसे रोज़ अतिरिक्त कार्य भी लेती है जिसका कोई भी भुगतान नहीं होता है किसी भी समय कहीं भी बुलाकर कोल्हू के बैल की तरह लगा दिया जाता है, जिसका संगठन पुरजोर विरोध करता है।
श्रीमती सिंह ने कहा कि हमारा मानदेय बढ़ाने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है लेकिन ई•सी•सी•ई एजुकेटर रखने के लिए बजट भी है और संसाधन भी।दसवीं पास बहनो की नियुक्ति करा कर हम सबसे कार्य अंग्रेजी में मोबाइल एप पर कराया जा रहा है जिसके लिए हम लोग अपनी असहमति दर्ज कराते हैं।

उन्होंने अपील किया कि इन विसंगतियों के खिलाफ अपने हक़ की लड़ाई स्वतः लड़ने हेतु पूरे जनपद की आंगनवाड़ी एवं सहायिका बहने निर्धारित तिथि पर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपना समर्थन जरुर दें।

  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष…

    Continue reading

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

    आज मनाई जाएगी स्व. अशोक कुमार सिंह की पंचम पुण्यतिथि

    वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती