भोजन बचाओ,भविष्य बनाओ : डॉ. विभा सिंह

जौनपुर, मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग द्वारा “भोजन की बर्बादी: सुझाव एवं समाधान” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अग्रसेन पी.जी. कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विभा सिंह उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में टी.डी. कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पल्लवी सिंह शामिल हुईं।

कार्यक्रम संयोजक डॉ ज्योत्स्ना सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया

मुख्य अतिथि डॉ. विभा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भोजन की बर्बादी आज के समय की एक गंभीर समस्या है। हमें यह समझना होगा कि भोजन की नष्ट होने से न केवल संसाधनों की बर्बादी होती है, बल्कि इसका सामाजिक और आर्थिक असर भी पड़ता है। उन्होंने बताया कि भोजन नष्ट होने से बचाने के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में जागरूकता और अनुशासन की आवश्यकता है। छोटे कदम जैसे जरूरत के अनुसार खाना लेना और बचे हुए भोजन का सही उपयोग करना इसमें सहायक हो सकते हैं।

आयोजित सेमिनार में छात्रों ने कई प्रदर्शनी लगाईं, जिसमें विभिन्न प्रकार के मॉडल, ग्राफिक्स और गृहविज्ञान से संबंधित वस्तुएं प्रस्तुत की गईं।

सेमिनार के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि भोजन की बर्बादी को रोकने के लिए समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। खासकर, युवाओं को इस मुद्दे के प्रति संवेदनशील बनाना बेहद महत्वपूर्ण है ताकि वे न केवल खुद जागरूक हों, बल्कि दूसरों को भी इस दिशा में प्रेरित कर सकें। उन्होंने जोर देकर कहा कि नई पीढ़ी को जिम्मेदारी समझनी होगी और भोजन के महत्व को समझते हुए इसे नष्ट होने से बचाने के प्रयास करने चाहिए।

संगोष्ठी के समापन पर डॉ. ममता सिंह ने सभी अतिथियों, आयोजकों और उपस्थित प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास खान ने किया

इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित सेमिनार संयोजक डॉ ज्योत्स्ना सिंह,डॉ अंकिता श्रीवास्तव,डॉ आकांक्षा श्रीवास्तव,डॉ वसुंधरा श्रीवास्तव,डॉ शालिनी सिंह,डॉ शाहीन अंसारी, एवंम महाविद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न