डीएम ने ज़िला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

यूपी के जौनपुर में जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने औचक जिला अस्पताल का निरीक्षण किया । डीएम ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना उसके उपरांत दवा स्टोर रूम व वितरण कक्ष का भी गहनता से पड़ताल की व स्टोर में रखे दवाओं का स्टॉक रजिस्टर से मिलान करवाने पर सही पाया गया । वही एक्सरे कक्ष में फर्श पर बैठे मरीजों को देख सीएमएस को निर्देश दिया कि मरीजों को फर्श पर बैठकर अपनी बारी की प्रतीक्षा न करनी पड़े उनके लिए चेयर की व्यवस्था तत्काल करवाए ।

एक्सरे रूम में गंदगी मिलने पर अधीक्षक को फटकार लगाई व साफ सफाई रखने का निर्देश दिया । वैक्सीन कक्ष में भी गंदगी व कबाड़ रखा मिलने पर सफाई का निर्देश दिया । चिकित्सालय में चिकित्सकों के बैठने के स्थान पर पदनाम का उल्लेख हो साथ ही ओपीडी के पास प्रतीक्षालय में बैठे मरीजो से दवाओं के बारे में जानकारी ली व डिजिटल एक्सरे का भी निरीक्षण किया । जिलाधिकारी के 20 मिनट के निरीक्षण में सब कुछ अपडेट मिला पर सफाई व्यवस्था चौपट रही ।

मामले की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डाक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि आज जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें सबकुछ बेहतर पाया गया कुछ जगह पर सफाई व्यवस्था ठीक नही थी जिस पर सीएमएस को व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया व जर्जर भवनों के बारे में पूछने पर उन्होंने सीएमएस को पत्र बनाकर शासन को भेजने का निर्देश दिया

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां