संचारी अभियान में सहयोग देकर कार्यक्रम अपको बनाए सफल-डा0 लक्ष्मी सिंह,सीएमओ

– जौनपुर —- जिला टी0वी0 चिकित्सालय परिषद जौनपुर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ जन जागरूकता रैली निकालकर किया गया। रैली को विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ’’प्रिंशू’’ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


संचारी रोग नियंत्रण अभियान जनपद में 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, नगर विकास विभाग एवं सूचना विभाग अपने दिए गए कर्तव्यों एवं दायित्वों के अनुसार भागीदारी करेंगे। संचारी अभियान के दौरान सभी विभागों द्वारा आपस में समन्वय स्थापित कर साफ-सफाई स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, मच्छर एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के नियंत्रण हेतु गतिविधियां संपन्न करेंगे तथा इसके साथ ही आम जनमानस में बीमारियों के प्रति बचाव हेतु जन जागरूकता का प्रसार भी करेंगे।


संचारी अभियान के दौरान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान भी संचालित किया जाएगा। दस्तक अभियान में स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग से आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती टीम बनाकर घर-घर जाकर के लोगों में जन जागरूकता तथा बीमारियों से बचाव के उपाय बताएंगी तथा बुखार के रोगियों, मलेरिया के रोगियों, आई0एल0आई0 के लक्षण युक्त रोगियों, क्षय रोग के लक्षण के व्यक्तियों, कुष्ठ रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों, कालाजार तथा फाइलेरिया रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों, गैर संचारी रोगों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय के रोगियों की पहचान कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों को सूचित करेंगी जिसके आधार पर उनका निदान एवं उपचार कराया जाएगा।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया है कि वह संचारी अभियान में योगदान देकर के कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।


इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजीव सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव तथा अन्य संबंधित विभाग जैसे कृषि विभाग, पशुपालन, नगर विकास विभाग, यूनिसेफ से डीएमसी गुरदीप कौर इत्यादि उपस्थित रही।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां