शारदीय
नवरात्रि की तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा की होगी मुकम्मल व्यव्स्था
5 सौ मीटर दूर लगेगा बैरियर, सीसीटीवी कैमरे हुये दुरूस्त

चौकियां धाम, जौनपुर। शारदीय नवरात्रि पर्व 3 अक्टूबर यानी गुरूवार से आरम्भ हो रहा है। चौकियां धाम में तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर की साफ—सफाई एवं रंग—रोगन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। सुरक्षा मंदिर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कर लिए गए हैं। सुरक्षा के लिए कई थानों की पुलिस सहित महिला पुलिस, एलआईयू, फायर बिग्रेड सहित सौ से ऊपर पुलिस के जवान धाम में चप्पे—चप्पे पर तैनात रहेगी। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए 4 स्थानों पर पार्किंग बनाया गया है। धाम में माला, फूल, नारियल, चुनरी आदि की दुकानें सज गई हैं। अनेक प्रकार की रंग—बिरंगी चुनरी, आकर्षण लाइट से सजी—संवरी मनमोहक दुकानें दुल्हन की तरह नज़र आ रही हैं। दुकानदार गेंदा, अढहुल, गुलाब सहित नारियल, चुनरी, प्रसाद, पूजन सामग्री का स्टॉक बना लिये हैं।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह