राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर डीएम समेत तमाम अधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन किया अर्पित

जौनपुर – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा महात्मा गांधीजी तथा शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर जनक कुमारी विद्यालय की छात्राओं द्वारा राम धुन गाया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, उप जिलाधिकारी डॉ ज्ञान प्रकाश यादव , योगिता सिंह सहित अन्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन परिचय के बारे में चर्चा की।


इस दौरान जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए और जातिगत भेदभाव की दीवारों को मिटाते हुए ग्राम स्वरोजगार की परिकल्पना को सार्थक बनाने के उद्देश्य से साहसिक कार्य किया। जिलाधिकारी ने सभी से अपील किया कि महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन को आत्मसात करें ।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन अत्यंत सरल एवं सहज था ,उन्होंने “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया जो हमेशा सार्थक रहेगा । माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इसी नारे को आगे बढ़ाया है “जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान”। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने जातिगत समरसता और छुआछूत को मिटाने की बातों पर हमेशा जोर दिया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को गांधीजी तथा शास्त्रीजी के नैतिक मूल्यों और आदर्शो को आत्मसात करते हुए अपने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की भी अपील की।


इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए खादी वस्त्र स्टॉल का अवलोकन किया गया एवं खादी के वस्त्र भी खरीदे गए। तदुपरांत परिसर स्थित पार्क में पौधारोपण किया गया। उन्होंने 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिवस पर अधिकारियों के साथ झाड़ू लगाकर सफाई कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया तथा सेवा पखवाड़ा का समापन किया। जिलाधिकारी ने गांधी तिराहे पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर पवन कुमार ,कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न