जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न



जौनपुर। जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन की बैठक ताड़तला में संगठन के वरिष्ठ संरक्षक नन्हे लाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई जहां सर्वसम्मति से राजकुमार सेठ को अध्यक्ष और मधुसूदन बैंकर को महामंत्री आगामी दो वर्षों के लिये पुनः चुना गया।

यह बैठक बीते 11 अगस्त को सम्पन्न हुई आम सभा के निर्णयानुसार हुई जहां एसोसिएशन के संरक्षक मंडल सहित प्रमुख व्यवसाइयों की 10 सदस्यीय कमेटी का गठन करने का सुझाव दिया गया था। इसी के तहत गठित कमेटी ने गहन विचार-विमर्श और परामर्श के बाद वर्तमान अध्यक्ष और महामंत्री के कार्यकाल को बढ़ाने का निर्णय लिया। इस मौके पर संरक्षक मानिक चन्द सेठ ने विगत दो वर्षों में संगठन द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा किया। संरक्षक अरविंद बैंकर ने वर्तमान कमेटी की निष्ठा और ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि उनके कर्तव्यों का निर्वहन प्रशंसनीय रहा है। संरक्षक दयाराम सेठ व प्रवीण सेठ ने एसोसिएशन के कार्यों की सराहना किया तो विनय बरौतिया ने कहा कि आमसभा द्वारा लिये गये निर्णयानुसार यह चयन प्रक्रिया समयानुकूल है। सुनील सेठ व नीरज साहू ने वर्तमान अध्यक्ष और महामंत्री के कार्यकाल की सराहना किया।

इस मौके पर उपस्थित सभी सर्राफा व्यवसाइयों ने हर्ष ध्वनि से समर्थन करते हुये अध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर बंशीधर वर्मा, विनोद सेठ, संजय माहेश्वरी, निरंजन वर्मा, नीरज साहू, राजीव सेठ, कृष्ण कुमार सेठ, राजकुमार सेठ कल्लू, सन्तोष सेठ, दयाशंकर सेठ, संजय साहू एडवोकेट, अजीत सोनी, रमेश सेठ, राजेश सेठ, विष्णु सेठ, देवी प्रसाद सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। महामंत्री मधुसूदन बैंकर ने कहा कि वह पिछले 12 वर्षों से इस पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और आगे भी वे संगठन के हित में सभी आवश्यक कार्य करेंगे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां