उत्कृष्ट कार्य करने वाले सर्वेयरों को किया गया सम्मानित


जौनपुर 01 अक्टूबर- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में एग्री स्टैक योजनान्तर्गत कराए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे (ई-खसरा पड़लाल) में जनपद के उत्कृष्ट कार्य करने वाले सर्वेयरों को सम्मानित किया गया, जिनमें इंद्रेश कुमार वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव और कमलेश यादव की जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र द्वारा अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के टॉप 20 में स्थान लाने वाले शेष सर्वेयरों को भी अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। एग्री स्टैक में लगी टीम द्वारा पूर्ण मनोयोग से कार्य करने से जनपद की प्रदेश में अब 8 वी रैंक है।


जिलाधिकारी ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण फसलों में होने वाले नुकसान से बचाने और किसानों तक सरकारी अनुदान, योजनाओं का लाभ पहुचाने के लिए सरकार डिजिटल क्रोप सर्वे (ई – खसरा पड़ताल) करा रही है। उद्देश्य यह है कि संबंधित डाटा की वास्तविकता का निर्धारण कर एक एकल सत्यापित स्रोत के रूप में ऐसे ईकोसिस्टम व डाटा वेस को विकसित किया जाएगा, जिससे जरूरत पड़ने पर रियल टाईम में स्थितियों का आंकलन किया जा सके, इसी तरह उपयुक्त योजना तैयार की जा सकें, इसके आधार पर विभागों द्वारा किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने, फसलों के मूल्य के निर्धारण में मदद समेत कई महत्वपूर्ण आकड़ो की जानकारी मिल सकेगी।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी साई सीलम तेजा, उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय, जिला एवं तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह