सुरक्षा पखवाडा के प्रथम दिन पर डीएम व एसपी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

—————– जौनपुर 02 अक्टूबर——- शासन के निर्देश के क्रम में 02 अक्टूबर 2024 से 16 अक्टूबर 2024 के मध्य सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। 

        उक्त के अनुपालन में सड़क सुरक्षा पखवाडा के प्रथम दिवस के अवसर पर गांधी तिराहा जौनपुर पर जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरान्त सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। 

          जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ एवं दो पहिया वाहनों की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। 

        उक्त अवसर पर  जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त लोगों से अपील की गई कि सड़क सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ही वाहन का संचालन करें और सुरक्षित रहे। सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ एवं दो पहिया वाहन रैली गांधी तिराहा से कलेक्ट्रेट होते हुए रोडवेज परिसर से होते हुए जेसिस चौराहा, वाजिदपुर से बढते हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुयी।

 

        इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रनंदन सिंह, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी डॉ० ज्ञान प्रकाश, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार श्रीवास्तव, टी0आई0 जी0डी0 शुक्ला, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक कार्यालय वाराणसी, यातायात एवं पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग के सिपाही सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न