यूपी के राजकीय अस्पतालों में मान्यता प्राप्त पत्रकारो के लिए खुलेंगे अलग से दवा काउंटर

—–

लखनऊ, 8 अक्टूबर, उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में उप्र के मान्यताप्राप्त पत्रकारो के लिए दवा वितरण के अलग काउंटर खुलेंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति की मांग पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। उपमुख्यमंत्री श्री पाठक से आज इस आशय की मांग को लेकर समिति अध्यक्ष हेमंत तिवारी, कोषाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी और कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिन्हा ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सौंपे गए ज्ञापन में समिति ने कहा कि समयाभाव के चलते पत्रकारों को सरकारी अस्पतालों में दवा के लिए निर्धारित काउंटरों पर लंबी लाइन लगानी पड़ती है। पूर्व में प्रदेश के कुछ सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों को दवा वितरण के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था थी जो बंद हो गई है। समिति ने उपमुख्यमंत्री से
प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में इलाजरत मान्यता प्राप्त पत्रकारों को दवा वितरण के लिए अलग से काउंटर खुलवाने की मांग की।


समिति अध्यक्ष हेमंत तिवारी से उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में निर्देश जारी किए जाएंगे और पत्रकारों को सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने में किसी तरह की समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि दवा वितरण के अलग काउंटर खुलेंगे और किसी भी तरह की जरुरी दवाओं की कमी नहीं होगी। अब देखना है की इस पहल का क्रियान्वयन कब तक होता है।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह