सामाजिक परिवर्तन के मसीहा थे मानयवर कांशीराम-

*

जौनपुर- समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में बामसेफ के संस्थापक, सामाजिक परिवर्तन के मसीहा मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में सांसद बाबूसिंह कुशवाहा के नईगंज स्थित कैंप कार्यालय पर विचार गोष्ठी के रूप में मनाई गई। उपस्थित पार्टीजनों ने मान्यवर कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


तत्पश्चात मान्यवर कांशीराम के व्यक्तित्व एवं विचारों पर गोष्ठी के माध्यम से चर्चा करते हुए उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अंबेडकर जयंती की छुट्टी को रद्द करने पर दलितों को इकट्ठा कर बाबासहब की जयंती की छुट्टी बहाल कराया और तब कहा था कि छुट्टी को रद्द करने वालों की जब तक छुट्टी न कर दूं तबतक चैन से नहीं बैठूंगा।

इस बात को लेकर ही उन्होंने छुआछूत के खिलाफ लड़ाई छेड़ दी और तमाम प्रयासों के बाद सामाजिक परिवर्तन और पीडीए समाज में क्रांति लाकर उनके मसीहा बन गए आज उनके ही रास्ते पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में सपाजन मान्यवर कांशीराम के सपनों को साकार करने में लगे हुए हैं।


विधायक डा. रागिनी सोनकर, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, हिसामुद्दीन शाह, संजय सरोज,श्याम नारायण बिंद, राम अकबाल यादव, नंदलाल यादव, रामजतन यादव ने संबोधित किया। संचालन वीरेंद्र यादव ने किया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न