महर्षि बाल्मीकि का जीवन तपस्या और ज्ञान का प्रतीक:-राकेश मौर्य

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में नगर के मंगलम लॉन मियांपुर में दिन में 11 बजे संस्कृत रामायण के रचयिता, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।


सर्वप्रथम उपस्थित पार्टी जनों ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात गोष्ठी आयोजित कर उनके विषय में विचार व्यक्त किया।


गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सर्वप्रथम भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित महाकाव्य रामायण की रचना की जिसे उनके नाम पर वाल्मीकि रामायण कहा जाता है। महर्षि वाल्मीकि का जीवन तपस्या और ज्ञान का प्रतीक है जिन्होंने कठिन साधना के बाद महर्षि का पद प्राप्त किया।


गोष्ठी को संबोधित करते हुए
पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर पूर्व मंत्री श्री राम यादव पूर्व एमएलसी ललन प्रसाद यादव पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने कहा कि जब रत्नाकर ने नारद मुनि से अपने पाप कर्मों के परिणाम के बारे में जाना, तो उनके मन में वैराग्य उत्पन्न हुआ। उन्होंने कठोर तपस्या की और भगवान श्रीराम के नाम का जाप करते हुए ज्ञान प्राप्त किया।


ऐसे ज्ञानी और महापुरुषों को याद करके उनके सिद्धांतों और आदर्शों को ग्रहण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
गोष्ठी को प्रदेश सचिव क्रमशः हिसामुद्दीन शाह, सुशील दुबे वरिष्ठ नेता रुखसार अहमद, ज़िला उपाध्यक्ष गण क्रमशः महेंद्र यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, केशजीत यादव, राजेंद्र यादव टाइगर, इरशाद मंसूरी, आलोक त्रिपाठी लकी, राहुल त्रिपाठी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्याम नारायण बिंद, विधानसभा अध्यक्ष गण क्रमशः वीरेंद्र यादव सदर, नंदलाल यादव जफराबाद, रामू मौर्य एडवोकेट मडियाहू, अशोक निषाद महासचिव बदलापुर, डा. जंगबहादुर यादव, हरिश्चंद्र प्रभाकर, नीतू शर्मा, श्याम यादव तपस्वी, धर्मराज यादव आदि ने संबोधित किया।
गोष्ठी का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।


जयंती समारोह में मुख्य रूप से ज़िला सचिव गुलाब यादव रीठी, अल्पसंख्यक सभा की प्रदेश सचिव डॉ शबनम नाज़, जयप्रकाश यादव प्रिंसु, डॉ शिवजीत यादव, अजय मौर्य, अशोक यादव नायक, गुड्डू सोनकर, आनंद गुप्ता, पंडित जितेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सोनकर, सुनील बासुदेव यादव, अरविंद सोनकर, अभय दुबे, अमजद अली, दीना यादव, रविशंकर यादव सहित अन्य सपाजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां