सीडीओ ने जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता/विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को किया सम्मानित

जौनपुर 17 अक्टूबर, 2024 (सू0वि0)- जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता/विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मुख्य विकास अधिकारी ने किया सम्मानित।
परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 6 से 8) के छात्र/छात्राओं में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने, प्रयोग के विविध अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान की प्रकृति, प्रक्रियाओं और विधियों की सम्यक् समझ विकसित किये जाने के उद्देश्य से ‘‘राष्ट्रीय आविष्कार अभियान‘‘ कार्यक्रम अन्तर्गत प्रत्येक विकासखण्ड से चयनित 05-05 छात्र-छात्राओं के मध्य जनपद स्तर पर क्विज प्रतियोगिता/विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 16 अक्टूबर 2024 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जौनपुर के सभागार कक्ष में हुआ था। जिसमें 5 बच्चे क्विज प्रतियोगिता तथा 5 बच्चे विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विजेता घोषित किये गये।


उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र मुख्य अतिथि एवं मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रह कर बच्चों को अभिप्रेरित भी किया गया।


विजेता छात्र-छात्राओं को आज मुख्य विकास अधिकारी ने अपने कार्यालय में मॉडल प्रतियोगिता के विजेता पांच बच्चों को टैबलेट, बैग एवं प्रमाण पत्र तथा क्विज प्रतियोगिता के विजेता पांच बच्चों को रु0 2000/नकद पुरस्कार, बैग एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

पुरस्कार वितरण के दौरान बच्चों से जौनपुर के शाही किला एवं शाही पुल के बारे में प्रश्न पूछा जिसका उत्तर बच्चों ने तुरन्त दिया। टैबलेट व पुरस्कार पाकर बच्चे खुश नजर आये।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां