श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला


जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के प्रचार-प्रसार मंत्री डॉ. उत्तम कुमार गुप्ता ने बताया कि रामलीला का मंचन 21 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को नारद मोह, राम जन्म एवं सीता उत्पत्ति, 16 अक्टूबर को ताड़का वध, अहिल्या तारण, धनुष यज्ञ और श्रीसीताराम विवाह का मंचन होगा। 17 अक्टूबर को राम वन गमन, दशरथ मरण और भरत मिलाप की लीला प्रस्तुत की जाएगी।
इसी क्रम में 18 अक्टूबर को सीता हरण, शबरी मिलन, राम-सुग्रीव मित्रता और बालि वध का मंचन होगा। 19 अक्टूबर को अशोक वाटिका, लंका दहन, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण वध और मेघनाद वध की लीला होगी।
20 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर विराट मेले का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 21 अक्टूबर की शाम भरत मिलाप, राजगद्दी और रामराज्याभिषेक के साथ समारोह का समापन होगा।
डॉ. उत्तम कुमार गुप्ता ने क्षेत्रीय श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से रामलीला में पहुंचकर भगवान श्रीराम की लीलाओं का दर्शन करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

  • Related Posts

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading
    जौनपुर -चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान मे अवरोध से पेंशनर्स का इलाज प्रभावित स्वास्थ्य खतरे मे-

    जौनपुर 8अक्टूबर, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद शाखा की पमासिक बैठक अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम केअनुसार कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां