डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गौशाला से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गौशाला से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने गौशाला में शेड निर्माण, कीचड़ तथा जल भराव के निस्तारण के लिए मनरेगा से कार्य कराने के लिए खंड विकास अधिकारियो को निर्देशित किया। साथ ही गौशाला में गोवंशों को ठंड से बचाव, नियमित साफ सफाई और हरा चारा खिलाने के लिए जई की बुवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात्रिकालीन चौकीदार की व्यवस्था हर गौशाला पर होनी चाहिए।


समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि गौशाला के लिए अधिक से अधिक चारागाह की जमीन उपलब्ध करायें। मृत गोवंश के ससमय समुचित निस्तारण के लिए खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी और ग्राम पंचायत समिति को निर्देशित किया।


जिलाधिकारी ने विकासखंड मडियाहू में बृहद गोसंरक्षण केंद्र निजामुद्दीन पुर गौशाला के भूसा गोदाम में शेड की कमी को अब तक पूर्ण ना किए जाने पर अधिशासी अभियंता यू पी आर एन एस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देशित किया।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, समस्त उप जिलाधिकारीगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां