मोहम्मद हसन कालेज बास्केटबॉल में विजेता हुआ

शारीरिक एवं मानसिक शक्ति प्रदान करता है खेल-कुंवर जय सिंह

जौनपुर -पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के ग्राउंड पर किया गया जिसमें पहला मैच पीजी कॉलेज गाजीपुर एवंम टीडी.पीजी कॉलेज के बीच खेला गया टीडी.पीजी कॉलेज ने बड़े अंतर से पीजी कॉलेज गाजीपुर को पराजित किया

बास्केटबॉल का फाइनल मैच टीडी.पीजी कॉलेज एवंम मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें मोहम्मद हसन ने 76 के स्कोर पहुंच कर अपनी टीम को विजेता बनाया एवं टीडी कॉलेज की टीम ने स्कोर का पीछा करते हुए 59 स्कोर बना पाई।

कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने की एवंम मुख्य अतिथि राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज के प्रबंधक कुंवर जय सिंह रहे

आए हुए अतिथियों का प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने बुके ,अंगवस्त्रम,स्मृति चिन्ह से सम्मान किया

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा खेल हमें मानसिक एवं शारीरिक शक्ति प्रदान करती है जिससे हम अपने दैनिक जीवन में हर कार्य को आसानी से कर सकते हैं

प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने कहा खेल के माध्यम से हमारा मानसिक संतुलन स्थिर रहता है शिक्षा के साथ-साथ खेल का होना आवश्यक है

कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास खान ने किया
इस मौके पर आयोजक सचिव डॉ शाहनवाज खान,डॉ कमरूद्दीन शेख,आर.पी.सिंह,प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान, खेल कोच मोहम्मद शफीक किरमानी,मोहम्मद आजम, रूशदी,रहमतुल्लाह,अतुल सिंह,हर्ष,शिव अवतार टेक्निकल टीम सदस्य भूपेंद्र सिंह अनिकेत कुमार,सर्वेश दुबे,इब्राहिम फारूकी,प्रियांशु मौर्य इत्यादि महाविद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां