बदलापुर व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष धनंजय सेठ व महामंत्री चंद्रकांत गुप्त कि गए मनोनीत


जौनपुर– उद्योग व्यापार मंडल की एक अति आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में गल्ला मंडी स्थित जिला कैंप कार्यालय पर आहूत की गई जिसमें बदलापुर तहसील के अध्यक्ष पद पर धनंजय सेठ तथा तहसील महामंत्री पद के लिए चंद्रकांत गुप्त को व्यापार मंडल के कोर कमेटी के सदस्यों के सहमति से जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन ने मनोनीत किया। जिला अध्यक्ष ने बधाई देते हुए उम्मीद जताया की नई टीम के गठन से बदलापुर तहसील के नए पदाधिकारी व्यापार मंडल को मजबूती प्रदान करेंगे और व्यापारियों को संगठित करने में अपना संपूर्ण योगदान देंगे।


प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी और जौनपुर शहर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने संयुक्त रूप से नई टीम को बधाई एवं शुभकामना दिया और उम्मीद जताया की नई टीम व्यापारी हित से जुड़े हुए कार्य करते हुए जिले के साथ प्रदेश में अपना एक अलग पहचान बनाएगी बैठक में जिला महामंत्री रामकुमार साहू,अरुण कपूर,मनोज साहू,अजीत सोनी, विमल निगम, महेंद्र सेठ, राहुल निगम, अंकित कुमार साहू, रजनीश निगम, मुन्नालाल अग्रहरि, अरुण निगम, शीलचंद्र जायसवाल, आशीष कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे नवनियुक्त अध्यक्ष धनंजय सेठ ने अपने उद्बोधन से विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मानक को संपूर्ण रूप से पालन करते हुए व्यापारियों को एकजुट करने में अपना संपूर्ण योगदान दूंगा।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां