हरिहर सिह पब्लिक स्कूल, कुल्हनामऊ में यातायात माह नवम्बर-2024 किया गया-

जागरुकता कार्यक्रम व शहर के प्रमुख चौराहा/तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए प्रवर्तन की कार्यवाही में 908 वाहनों का किया गया चालान


जौनपुर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0अजय पाल शर्मा के निर्देशन में एएसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर देवेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात जी0डी0 शुक्ला, व समस्त उप निरीक्षक यातायात के द्वारा यातायात माह नवम्बर 2024 के दौरान आज हरिहर पब्लिक स्कूल कुल्हनामऊ जौनपुर में 250 बच्चों के माध्यम से यातायात जागरूकता से सम्बन्धित रैली, क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित किया गया । साथ ही शहर के प्रमुख चौराहा/तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी ।

तथा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया । हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही काली फिल्म लगाये वाहनों से काली फिल्म उतरवाया भी गया तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में 908 वाहनों का चालान किया गया ।

यातायात माह में दिनांकः-08 नवम्बर को की गयी प्रवर्तन की कार्यवाहीः-
कुल चालान संख्याः-908
बिना हेलमेट वाहन चलानाः-735
बिना सीट बेल्ट वाहन चलानाः-19
तीन सवारी वाहन चालानाः-54
यातायात नियमों का उल्लंघनः-18
मोबाइल से बात करते हुये वाहन चलानाः-16
खराब/क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट का प्रयोगः-12
वाहन में काली फिल्म का प्रयोगः-1
बिना डी0एल0 वाहन चलानाः-8
वाहन में प्रेशर हॉर्न का प्रयोगः-1
ओवर स्पीड वाहन चलानाः-1
नो पार्किंगः-15
शेष अन्य धारा मेः-28

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह