4 हजार कम्बल एवं 11 हजार नोट बुक का होगा वितरण



सुजानगंज, जौनपुर। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के सोनहिता ग्राम निवासी उद्योगपति गुजरात एवं मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक प्रमोद पाठक ने अपने पिता मुरलीधर पाठक की चतुर्थ पुण्यतिथि पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सुनिश्चित किया है जहां 4 हजार लाभार्थियों को कम्बल एवं प्राथमिक विद्यालय में अध्यनरत 11 हजार छात्रों को नोट बुक वितरण किया जायेगा। वार्ता के दौरान श्री पाठक ने बताया कि अपने पिता की पुण्यतिथि पर यह आयोजन प्रत्येक वर्ष हमारे ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय पीजी कॉलेज सुजानगंज के प्रांगण में 8 नवंबर दिन शुक्रवार को समय सुबह 9 बजे से होगा जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। भारतीय सिनेमा के भोजपुरी लोक गायिका अलका सिंह, पहाड़िया जिला टॉप विजेता, महुआ टीवी एवं मनोहर सिंह गायक अभिनेता सुर संग्राम—2 भी आ रहे हैं। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के नेतृत्व में संपन्न होगा। इस दौरान कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए गायक मनोहर सिंह भी आ रहे हैं। उक्त अवसर पर आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, डाॅ वारिस, संजीवमणि त्रिपाठी, सुनीलमणि त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां