डीएम की अध्यक्षता में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

जौनपुर 10 नवंबर 2024 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान सर्वप्रथम स्वागत के साथ उपस्थित अधिकारियों एवं प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का परिचय सत्र हुआ। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को विभिन्न विषयों के संदर्भ में सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा संक्षिप्त में जानकारी दी गई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को जनपद जौनपुर के ऐतिहासिक, भौगोलिक, शैक्षिक, धार्मिक स्थिति आदि के विषय में उन्हें जानकारी दी गई और बताया गया कि जनपद जौनपुर में असीम संभावनाएं हैं प्रशिक्षण के दौरान इन्हें जनपद से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इसके साथ ही कार्य के दौरान समयबद्धता अति आवश्यक है। ग्रामीण स्तर पर अभी भी समस्याएं बनी हुई है सभी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सेवा की भावना से कार्य करें। इस पद पर रहकर सेवा करने की असीमित संभावनाएं हैं। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम ने भी अपने अनुभवो को साझा किया।


बैठक के दौरान सभी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार , परियोजना निदेशक केके पांडेय , जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा कल्याण वर्ग अधिकारी, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां