रंगारंग प्रस्तुति देकर बच्चों ने मोहा सबका मन।


सिरकोनी। पी एम श्री प्राथमिक विद्यालय कादीपुर सिरकोनी में गुरुवार को आयोजित वार्षिकोत्सव एवं खेलकूद प्रतियोगिता नन्हे मुंह बच्चों ने अपने अभिनय से लोगो का मन मोह लिया।


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व विधायक जफराबाद हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हर बच्चा प्रतिभावान होता है जरूरत होती है तो बस उसे निखारने की। और इस विद्यालय को देखने से लगता है कि यहाँ के शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। इसके पूर्व उन्होंने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।


खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते है । संचालन कर रहे श्री यशवंत सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया । प्रतियोगिता में विजयी सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी को राज्य स्तर पर पुरस्कृत होने पर सभी लोगो ने उन्हें बधाई भी दी।


कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कादीपुर अजय चौहान, प्रेम बहादुर यादव, अमर बहादुर यादव ,अबरार अहमद कुमार सिंह ,अजय कुमार यादव ,अरुणिमा सिंह, निधि सिंह , सहित बच्चों के अभिभावकगण उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत सिंह ने किया । कार्यक्रम में आये सभी लोगों का प्रधानाध्यापक संजय सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां