जौनपुर- जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट ने एसपी संग स्ट्रागं रुम व मतगणना की तैयारीयो का लिया जायजा, जिम्मेदारो को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर- जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड ने पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजयपाल शर्मा के साथ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के मूल्यांकन भवन में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना की तैयारियों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 04 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।             मतगणना स्थल पर प्रकाश व्यवस्था, पीने का पानी, वाहन पार्किंग, सीसीटीवी, मीडिया गैलरी, माइक व्यवस्था, इंटरनेट सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया कि मतगणना के दिन निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति रहे और इसकी वैकल्पिक व्यवस्था भी कर ली जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर पवन कुमार को निर्देशित किया कि मोबाइल टॉयलेट, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रहे। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि एंबुलेंस की व्यवस्था रहे इसके साथ ही मेडिकल बूथ बनाया जाए जिसमें चिकित्सक उपलब्ध रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल को फ्लेक्सी और बैनर की व्यवस्था करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा दिए गए। उन्होंने कहा कि मतगणना से सम्बंधित सभी प्रकार की तैयारी 31 मई 2024 तक पूर्ण कर ली जाए ताकि 04 जून को मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की समस्या न हो।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    प्रो. राकेश कुमार सिंह सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और उच्च शिक्षा प्रशासन में कुलसचिव, परीक्षा कार्य से जुड़े दायित्व, छात्र…

    Continue reading
    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    डीएम ने ड्राईविंग ट्रेनिंग सेंटर का किया औचक निरीक्षण ,इस दौरान अवधेश कुमार एवं शिवपूजन पटेल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वकील के…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न