एग्रीविजन काशी प्रांत ने कराया पहला राज्य सम्मेलन


जौनपुर 06 फरवरी, 2025 (सू0वि0)- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम एग्रीविजन ने काशी प्रांत के जौनपुर जिले के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एग्रीविज़न का प्रथम दो दिवसीय राज्य सम्मेलन का शुभारंभ हुआ जिसका विषय “विकसित भारत में कृषि का योगदान विजन-2047“ जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से कृषि विद्यार्थी शामिल हुए उन कृषि विद्यार्थियों के लिए एग्रीविज़न एवं जौनपुर कृषि विभाग के सहयोग से दो दिवसीय प्रदर्शनी तथा स्टॉल लगाई गई है।

जिसका निरीक्षण पूर्वांचल विश्वविद्यालय कुलपति, जौनपुर जिलाधिकारी, राष्ट्रीय प्रमुख एग्रीविज़न, राष्ट्रीय मंत्री अभावीप, प्रांत मंत्री काशी प्रांत, प्रांत संयोजक एग्री विज़न, इकाई अध्यक्ष पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया।


          इस दौरान पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति ने कहा कि मा0 यशस्वी प्रधानमंत्री जी द्वारा विकसित भारत 2047 का जो लक्ष्य रखा गया है, उसमें कृषि का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।


         जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने कहा कि जौनपुर का कृषि विभाग पूर्वांचल क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्य कर रहा है और जौनपुर के सर्वाधिक किसान कृषि विभाग से लाभान्वित हो रहे हैं। यह राज्य स्तरीय सम्मेलन में अनेक कई सत्र में कृषि के विषयों पर चर्चा होना है इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र से आए कृषि के प्रेरणा स्रोत जो की ऑर्गेनिक फार्मिंग पर आने वाले सत्रों में विषय रखेंगे जिससे कृषि के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को बहुत लाभ होगा।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां