निःशुल्क टैबलेट-स्मार्ट फोन वितरण की अद्यतन प्रगति के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

जौनपुर – जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निःशुल्क टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण की अद्यतन प्रगति के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।


            बैठक में जिलाधिकारी ने स्वामी विवेकान्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत पिछले वर्ष के टैबलेट/र्स्माट फोन को पात्र पंजीकृत छात्रों में शत-प्रतिशत वितरण नही कराये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि 07 दिन के भीतर सभी महाविद्यालयों में पात्र पंजीकृत छात्रों में टैबलेट/र्स्माट फोन वितरण कराना सुनिश्चित किया जाए अन्यथा उनके मान्यता निरस्तीकरण करने पर विचार किया जाएगा।


           उन्होंने निर्देशित किया कि अवशेष टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण के सम्बन्ध में सभी महाविद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक 10 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे पूर्वान्चल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में आहूत की जाए। बैठक में प्रतिभाग न करने वाले महाविद्यालयो के विरूद्ध विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाएगी।


             बैठक में ज्वाइट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान