सेटेरिया कृमि निकाल चिकित्सक ने घोड़े को दी आंख की रोशनी

खेतासराय जौनपुर – घोड़ों की आंखों में प्रवेश कर उन्हें अंधा करने वाला सेटेरिया नामक कीड़ा क्षेत्र के बड़नपुर गांव निवासी पशु पालक शिवपूजन उपाध्याय के घोड़े में पाया गया। जिसे रविवार को सर्जरी के माध्यम से आंख के बाहर निकाला गया।

पशुपालक की मानें तो लगभग दो माह से घोड़े की दाईं आंख पर लालिमा और सूजन रही, साथ ही उसे कम दिखाई भी दे रहा था।

जिलेभर में पशुपालक ने मामले में दौड़ लगाई, लेकिन विभाग के चिकित्सकों के लिए यह मामला काफी टेढ़ा रहा।जब मामले की जानकारी अढ़नपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पर पूर्व में तैनात रहे पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल को हुई तो वह रविवार को घोड़े के आंख की सर्जरी कर कीड़े को बाहर निकाला। सर्जरी के बाद घोड़े के आंख की रोशनी वापस आई देख पशु पालक ने चिकित्सक के प्रति आभार व्यक्त किया।

मामले में डाक्टर पालीवाल ने बताया कि यह एक प्रकार का परजीवी कीड़ा होता है, जो मादा एनाफिलीज नामक मच्छर के काटने से पैदा होता है। हालांकि ऐसे मामले कभी कभी मिलते हैं। जो घोड़ों की आंखों में प्रवेश कर उन्हें नुकसान पहुंचा देते हैं। उन्होंने निकाले गए कीड़े की लंबाई चार से पांच सेंटीमीटर बताया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न