सुजीत कुमार सिंह अध्यक्ष और संजय कुमार चौधरी ने मंत्री पद की लिया शपथ

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ शाखा जौनपुर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जौनपुर – उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा जौनपुर के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह मे सुजीत कुमार सिंह ने अध्यक्ष एवं संजय कुमार चौधरी ने मंत्री के रूप में शपथ ली।


मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा जौनपुर और उसके घटक संगठन उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जौनपुर एवं उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ जौनपुर का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह जौनपुर में अभूतपूर्व सफलता के साथ संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा जौनपुर के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह मे सुजीत कुमार सिंह अध्यक्ष एवं संजय कुमार चौधरी मंत्री के साथ-साथ उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अच्छेलाल पाल, मंत्री अखिलेश उपाध्याय व मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेन्ट उ0प्र0 जनपद जौनपुर के अध्यक्ष प्रभुदयाल श्रीवास्तव एवं मंत्री श्री शिवजगत यादव तथा उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ जौनपुर के अध्यक्ष शिवकुमार यादव व मंत्री श्री ओमकार सिंह मंत्री को कृष्ण करूणाकर पाण्डेय, परियोजना निदेशक द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

इस शपथ समारोह में जिले के समस्त विभागों/संगठनो के अध्यक्ष/मंत्री अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे। इस भव्यतम कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राकेश चौधरी द्वारा तथा संचालन शैलेंद्र विक्रम सिंह प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के व राजीव कुमार ‘‘रोशन’’ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि डॉ0 दिनेश चंद्र सिंह, जिलाधिकारी जौनपुर, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर कौस्तुभ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर एवं साईं तेजा सीलम मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर, सुश्री इशिता किशोर, आई0ए0एस0, ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट विशेष आमंत्रित अतिथि मीनाक्षी देवी जिला विकास अधिकारी जौनपुर, कृष्ण करुणाकर पाण्डेय परियोजना निदेशक जौनपुर, सुशील कुमार त्रिपाठी उपायुक्त श्रम रोजगार जौनपुर, ओ0पी0 यादव उपायुक्त स्वतःरोजगार जौनपुर, श्री राजेंद्र कुमार अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जौनपुर, अरुण सिंह राणा अधिशासी अभियंता नलकूप खंड जौनपुर, नत्थूलाल गंगवार जिला पंचायत राज अधिकारी जौनपुर एवं गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा जौनपुर के द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं सभी आमंत्रित अतिथियों का माल्यार्पण, बुके, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


प्रेक्षागृह में भारी संख्या मे उपस्थित कर्मचारियों/पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी जौनपुर ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि शासन प्रशासन की रीढ़ कर्मचारी होता है, उसके बिना कोई शासकीय कार्य दुष्कर साध्य है। उन्होंने उपस्थित समस्त विभाग के अधिकारियों को कर्मचारी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने का निर्देश दिया।
सैकड़ो की तादाद में उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राकेश चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ कर्मचारियों की लड़ाई में सदैव आगे रहा है। सभी कर्मचारियों की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में पुरानी पेंशन सहित तमाम मुद्दों पर बड़ा संघर्ष किया जाएगा जिसकी सफलता आपकी एकजुट ताकत पर ही निर्भर है।
इस कार्यक्रम में उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच कर्मचारी श्री प्रमोद पाठक, लघु डाल नहर, श्री वशीउल हसन जैदी, ग्राम्य विकास विभाग, देव नारायण पाल, लो0नि0वि0, श्री जय अस्थाना मनरेगा, अक्षय पंचायत राज विभाग को जिलाधिकारी जौनपुर के कर कमलो से सम्मानित कराया गया।


अंत में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा जौनपुर के जिला अध्यक्ष श्री सुजीत कुमार सिंह के द्वारा सभी अतिथियों एवं समस्त विभागों के अध्यक्ष/मंत्री और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर राजीव कुमार रोशन, अशोक कुमार सिंह, अश्वनी सिंह, विजय प्रताप सिंह, अशोक यादव, अमित उपाध्याय, प्रवीण तिवारी, प्रभु दयाल श्रीवास्तव,लक्ष्मी नारायण चौरसिया, शिवजगत यादव, प्रमोद पाठक, राजबली यादव, पारसनाथ यादव, अमित सिंह, राजेश कुमार सिंह ‘टोनी’, संतोष बघेल, रामजीत चौहान, चंद्रशेखर गुप्ता, सर्वजीत यादव, सर्वेश मौर्य ,पंकज यादव, रामआसरे यादव, हीरालाल भारती, अशोक गौतम, समरनाथ यादव, शम्स तबरेज खान, मीना यादव, इंदु देवी, रीना सिंह, रीता गौतम, कुसुम प्रजापति, अंशु सिंह, कलावती आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न