मतगणना तैयारी को लेकर डीएम ने मातहतों संग की बैठक


जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रविन्द्र माँदड़ की अध्यक्षता में मतगणना की तैयारी के संबंध में बैठक मीटिंग हाल में हुई जहां उन्होंने बताया कि मतगणना 4 जून को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन भवन में की जाएगी। उन्होंने इसके सम्बन्ध में सभी प्रकार की तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिला विकास अधिकारी वी0के0 यादव, परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी और बीएसए डॉ0 गोरखनाथ पटेल को निर्देशित किया कि कार्मिकों की नियुक्ति उनके डेप्लॉयमेंट और प्रशिक्षण कार्य को समय से गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाय। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना को सकुशल, शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराए जाने हेतु सभी एआरओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही मतगणना में लगे वीआरसी  को भी उनके दायित्व के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां