डीएम ने कार्यालय खंड विकास अधिकारी मुफ्तीगंज का औचक निरीक्षण किया गया

जौनपुर 13 फरवरी, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र द्वारा कार्यालय खंड विकास अधिकारी मुफ्तीगंज का औचक निरीक्षण किया गया।


             निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में भ्रमण पंजिका तथा उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने खंड विकास अधिकारी से फैमिली आईडी के सन्दर्भ में जानकारी ली, साथ ही आवास सर्वे, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि कार्य की प्रगति को बढ़ाते हुए ससमय कार्य पूर्ण कराया जाए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने विकास खण्ड परिसर में क्षेत्र पंचायत मद से निर्माणाधीन मीटिंग हॉल की प्रगति देखी और निर्देश दिया गया कि निर्माणाधीन कक्ष को जल्द से जल्द पूर्ण कराये एवं अवर अभियन्ता (लघु सिचाई) को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र पंचायत से कराये जा रहे मीटिंग हॉल की पत्रावली उपलब्ध कराये। उन्होंने निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वालों कार्यों को प्राथमिता के आधार पर पूर्ण कराये।


            निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों की विस्तृत समीक्षा की। मनरेगा के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में किये जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कार्यों को मानक के अनुरुप कराये जाये और कार्य गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि वित्तीय भुगतानों में नियमानुसार कार्य करते हुए कार्य सम्पादित कराये। जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालय हेतु सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देशित किया गया कि जो भी व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण कराये जा रहे है, उक्त शौचालयों पर शौचालय का लोगो बनवाते हुए लाभार्थी के साथ निर्मित शौचालय का फोटोग्राफ जियोटैग अवश्य करायें। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि स्थापन पटल सहायक व आई०जी०आर०एस० पटल सहायक द्वारा सभी कर्मचारियों की सर्विस बुक व जी०पी०एफ० पासबुक पूर्ण की गयी है व रख रखाव सही स्थिती में है, आई०जी०आर०एस० से प्राप्त शिकायती पत्रो का निस्तारण गुणवत्तपूर्ण ढंग से किया जा रहा है और आई०जी०आर०एस० प्रभारी द्वारा प्राप्त शिकायती पत्र पर भी शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया जा रहा है।
            निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), अवर अभियन्ता (लघु सिचाई), अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) व कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां