सद्भावना क्लब का 30वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न


जौनपुर. नगर के शिया कॉलेज हाल में सद्भावना क्लब का 30वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ जहां मुख्य अतिथि जगदीश नारायण राय विधायक ज़फराबाद ने नवचयनित अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।


इसके पहले निवर्तमान अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने ने 2024 में किये गये कार्यों के लिये सद्भावना सदस्यों को सम्मानित करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज़फराबाद के विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि सद्भावना क्लब एक सामाजिक संस्था है।आप सभी सदस्य देश की प्रगति में अपना अहम योगदान देते हैं।और विगत बीस वर्ष से हमारा सम्बन्ध सद्भावना परिवार से है।
विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कहा की संस्था को जब भी हमारी जरुरत पड़ेगी हम हमेशा तत्परता के साथ सहयोग के लिए तैयार हैं और सद्भावना पुल पर एक नाम प्रदर्शित बोर्ड जल्द ही लगेगा।


विशिष्ट अतिथि डॉ रामसूरत मौर्या ने कहा की सद्भावना क्लब जौनपुर शुरू से सेवा कार्यों व प्रशिक्षण के माध्यम से अलग पहचान बनाये हुए है। विशिष्ट अतिथि नजमुल हसन नजमी ने कहा कि मैं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से अपेक्षा करता हूं कि वह वर्ष 2025को यादगार बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगा।।।


इसके बाद नये पदाधिकारीयों सचिव विनीत गुप्ता, सह सचिव हर्ष माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष विवेकानंद मौर्या, सह कोषाध्यक्ष चंद्रेश मौर्या, उपाध्यक्ष संतोष अग्रहरी समेत ताहिर क़ादरी सोनू, हाजी सैय्यद फ़रोग, डॉ राशिद खान खान, अमित गुप्ता, श्रीमती आदर्श वर्मा, रविंद्र यादव, अमित निगम, अतीत मौर्या, चंद्रेश मौर्या आदि को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने शपथ दिलायी।


क्लब में नये जुड़ने वाले सदस्यों विजय अग्रवाल, रविकांत जायसवाल, डॉ मोहम्मद मुजम्मिल, अखिलेश अग्रहरी, असगर मेहदी, मनीष कुमार, शोएब कलाम, सलमान शेख, मोहम्मद अब्बास, राहुल साहू, नागेंद्र यादव राज कॉलेज, विवेक यदुवंशी को नज़मूल हसन नज़मी ने शपथ दिलाई।


संस्था का परिचय पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव ने दिया। पूर्व अध्यक्ष डॉ एम पी बरनवाल, नरसिंह अवतार जायसवाल, आशीष साहू, नेयाज ताहिर शेखु, इरशाद हुसैन, रेयाज़ अहमद, एजाज़ हुसैन खान, सरदार हुसैन बब्लु, सैफ अली सहित अन्य वक्ताओं ने शुभकामना दिया, वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान को बुकें देकर बधाई दिया।


कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर व सचिव विनीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर शिव शंकर साहू, डॉ आशुतोष शर्मा, मोहित मौर्या, प्रितेश गुप्ता, नागेंद्र यादव,धीरज गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, सहित शिया कॉलेज के समस्त स्टॉफ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक डॉ अलमदार नज़र ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न