व्यापारियों के शोषण एवं फर्जी मुकदमे के खिलाफ सपा व्यापार सभा आक्रोशित


अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव साहू के नेतृत्व में महामहिम को भेजा गया ज्ञापन
जौनपुर। देश—प्रदेश की अर्थव्यवस्था के रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले व्यापारियों का उत्पीड़न उत्तर प्रदेश में चरम पर है। व्यापारियों के साथ आये दिन लूट, हत्या, अपहरण जैसी घटनाएं हो रही हैं। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून का भय दिखाकर व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। सब इंस्पेक्टर राज का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी विभागों द्वारा व्यापारियों पर लगातार आर्थिक शोषण दोहन उत्पीड़न किया जा रहा है। इसी संदर्भ में उपजिलाधिकारी अर्चना ओझा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। यह ज्ञापन समाजवादी पार्टी व्यापार सभा द्वारा प्रेषित किया गया जिसका नेतृत्व सभा के प्रदेश सचिव संजीव साहू अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने किया। इस अवसर पर शेखर साहू जिलाध्यक्ष व्यापार सभा, अरुण सिंह, सपा की वरिष्ठ नेता पूनम मौर्या, रोहित बैंकर, अंजुम सिद्दीकी, शमीम अहमद, दीपक गुप्ता, शशि सेठ, महेन्द्र पाण्डेय सहित तमाम व्यापारी शामिल रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां