उपभोक्ता का काम करने से कतराते हैं जफराबाद यूनियन बैंक के कर्मचारी

दो हजार से कम निकासी के लिये उपभोक्ताओं को भेजा जाता है ग्राहक सेवा केन्द्र

पासबुक प्रिन्टिग आदि कार्यों के लिये प्रिन्टर खराब व कर्मचारी न होने का दिया जाता है हवाला
सिरकोनी, जौनपुर। लगन शुरू होते ही बाजारों में हलचल बढ़ गयी है। ऐसे में पैसे के लेन—देन में बैंकों को बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बैंकिग सुविधा देखें तो यहाँ की प्रमुख बैंक यूनियन जो कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित है। यहाँ पर एटीएम की सुविधा भी है, मगर वह सिर्फ बैंकिंग टाइम के लिए हैं। मतलब बैंक बंद तो एटीएम बंद। या फिर यू कह लें कि बैंकिग टाइम से दो घंटे पहले ही बैंक के चैनल गेट बंद कर गॉर्ड द्वारा बैंक पब्लिक के लिये बंद बताया जाने लगता है। सबसे खास बात तो यह है कि सब कुछ जानते हुए बैंक प्रबन्धक खामोश हैं। बैंक शाखा में दिन के तीन बजे के बाद अपने किसी बैंकिग से संबंधित आवश्यक कार्य हेतु प्रवेश नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आम नागरिकों सहित व्यापारियों व दूर—दराज से बाजारों में खरीददारी के लिए आये ग्राहकों की काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के सुनील कुमार, प्रकाश कुमार, इज़हार हुसैन, सुशीला देवी का कहना है कि बैंकिग समय तक एटीएम न चलने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। पासबुक प्रिंटिंग में प्रिंटर खराब और ऑपरेटर न होने का हवाला देकर ग्राहकों को टाल दिया जाता है। इसके अलावा सरकारी योजना के पैसे जिसमें वृद्धा पेंशन, विधवा पेंसन, किसान सम्मान निधि के खाता धारकों को तो उनके आये पैसों की जानकारी देना तो छोड़िए यदि किसी को 2 हजार के नीचे का निकासी हो तो उसे बाजारों से पैसे निकालने को बोल वापस कर दिया जाता है। ऐसे में 2 हजार रुपये की सम्मान निधि निकालने के लिए उन किसानों को अलग से 20 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न