विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने का कौशल सिखाता है रोवर्ष रेंजर्स :डा. अभय प्रताप सिंह

सिकरारा जौनपुर – माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान भभौरी में आयोजित रोवर्ष/रेंजर्स एवं स्काऊट/गाइड पांच दिवसीय ट्रेनिंग शिविर के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के प्रख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ डाक्टर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि रोवर्ष/रेंजर्स के माध्यम से देश सेवा का भाव उत्पन्न होता है ।साथ ही साथ इसके माध्यम से हम विपरीत परिस्थितियों में भी जीवन जीने का कौशल सीखते है,शिक्षण संस्थान के प्रबंधक प्रोफेसर समर बहादुर सिंह ने कहा कि रोवर्ष/रेंजर्स छात्र छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाता है और समाज सेवा के प्रति हमेशा तत्पर रहता है ,डी0 वो0 सी0 स्काउट/गाइड राकेश कुमार मिश्र ने ट्रेनिंग के अगले दिन की रूपरेखा प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिनिधि पूर्व सांसद ओम प्रकाश सिंह ने किया ।संचालन राकेश कुमार मिश्र ने किया ।कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ0 सीमा सिंह,डॉ0 आनंद कुमार सिंह,प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह,डॉ0 तिलक राज सिंह,शिव प्रताप सिंह,सुरेंद्र प्रताप यादव,वीरेंद्र सिंह,संतोष यादव,सूरज सिंह,संजय कुमार,राजेश सिंह,अजय चौहान आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां