भिडीं व खरबूज की खेती समय से पहले करने से किसान की आय होगी दोगुनी


जौनपुर 03 मार्च, 2025 (सू0वि0)- जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि गर्मियों में भिंडी की फसल लेने वाले किसानों के लिए फरवरी से मार्च का समय बुवाई के लिए अनुकूल है। जनपद में निदेशालय से आवंटित बीज यथा- काशी प्रगति, काशी क्रान्ति, और काशी चमन प्रजाति के 128 किलो ग्राम एवं खरबूज पूसा, मधुरिमा 2 किलो ग्राम बीज जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में बीज उपलब्ध है।
             कृषि वैज्ञानिकां के अनुसार 01 हे0 खेत की तैयारी के लिए 40-50 कुन्तल सड़ी गोबर की खाद, 50 किलोग्राम एन0पी0के0 16 एम0ओ0पी0 और 16 किलोग्राम यूरियां का प्रयोग करे एवं बोने के 15-20 दिन बाद सब्जी की प्रथम निराई-गुड़ाई करना फायदेमन्द रहता हैं, भिड़ी बुवाई के लिए कतार से कतार की दूरी 25-30 से0मी0 एवं कतार में पौधे से पौधे के मध्य दूरी 15 से 20 से0मी0 रखनी चाहिये। बीज की 2 से 3 से0मी0 गहरी बुवाई करनी चाहिये। बुवाई के पूर्व भिंड़ी के बीजो को 3 ग्राम मेन्कोजेब, कार्बेन्डाजिम प्रति किलो बीज की दर उपचारित करना चाहिये। पूरे खेत को उचित आकार की पंक्तियो में बांट ले एवं मलचिंग कर के ड्रिप विधि द्वारा सिंचाई करने सें अधिक लाभ होगा। जिससे किसान भाई भिड़ी की खेती कर के अधिक से अधिक आय अर्जित कर सकते है तथा इच्छुक किसान किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आ कर बीज प्राप्त कर सकते है। योजना प्रभारी जसपाल िंसंह ने बताया कि जनपद में भिण्डी का 128 किलोग्राम एंव खरबूज 2 किग्रा0 का बीज मुख्यालय पर उपलब्ध है। इच्छुक कृषक नकद मूल्य पर बीज प्राप्त कर सकते है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न