इजरायल, जापान और जर्मनी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका


जौनपुर– उ0प्र0, सरकार ने युवाओं को विदेश में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर दिया है, जिसके क्रम में एन0एस0डी0सी0 और केन्द्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से इजरायल, जापान और जर्मनी में जनपद के प्रशिक्षित युवक-युवतियों के लिए कई पदों पर भर्ती की जायेंगी।
          जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से प्रदेश के प्रशिक्षित युवक-युवतियों के लिए विदेशों में होमबेस्ड केयरगिवर, पेशेंट केयर, और नर्सिंग के पदों पर भर्तियों होगी। जिसमें इजरायल में होमबेस्ड केयरगिवर के 5000 पद के लिए 25 से 45 वर्ष की आयुसीमा एवं एक वर्ष से अधिक का अनुभव होना अनिवार्य है, जापान में केयरगिवर और केयर टेकर के 50 पदों हेतु तीन महीनों से अधिक का अनुभव रखने वाले युवक-युवतियों की आयु सीमा 20 से 27 वर्ष आवेदन कर सकेगें तथा जर्मनी में सहायक नर्स के 250 पदों हेतु आयुसीमा 24 से 20 वर्ष के एक वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त युवक-युवती पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण उपरांत आवेदन कर सकते है। जिस हेतु वेतनमान 116976 से 229925 रूपये प्रतिमाह होगा। विदेशों में रोजगार हेतु रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर 31 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय निकट नारायण नर्सिंग होम जौनपुर से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां